{"_id":"6096cd028ebc3e7b5118777a","slug":"covid-raibaraily-news-lko5772956138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम में ड्यूटी करने नहीं पहुंचे 12 अध्यापक, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम में ड्यूटी करने नहीं पहुंचे 12 अध्यापक, रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में ड्यूटी लगाए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहना 12 सहायक अध्यापकों को महंगा पड़ गया है।
सीडीओ ने इस बारे में बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजा, जिस पर बीएसए ने अनुपस्थित रहने वाले 12 सहायक अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया। साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
कोरोना संक्रमण के बचाव तथा जनसामान्य को फोन कॉल के जरिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान किए जाने और कोविड मरीजों से संबंधित फोन कॉल अटेंड करने के लिए एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित है।
विज्ञापन
सीडीओ ने बीएसए को भेजे पत्र में बताया है कि कंट्रोल रूम से संबंधित सभी दायित्वों की पूर्ति के लिए 18 सहायक अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें 12 सहायक अध्यापक 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे।
सीडीओ ने इन सहायक अध्यापकों के कार्य एवं दायित्वों के प्रति लापरवाही पर नाराजगी जताई है। सीडीओ का पत्र मिलने के बाद बीएसए ने अनुपस्थित रहने वाले सहायक अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि वेतन रोकने के साथ ही अनुपस्थित रहने वाले सभी 12 सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।
ये शिक्षक रहे अनुपस्थित
अनुपस्थित रहने वाले सहायक अध्यापकों में राही विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अयासपुर डीही की रंजना, प्राथमिक विद्यालय राही की अंशु सिंह, प्राथमिक विद्यालय सरायं मुगला की मनीषा सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेला टेकई के सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनोहरा के आशुतोष शुक्ला, महराजगंज विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुरैनी के कीर्ति कुमार मिश्रा, दीनशाह गौरा विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हमीरमऊ के रजनीश मिश्रा, कंपोजिट विद्यालय पूरे इच्छा सिंह के हर्षवर्धन सिंह, ऊंचाहार विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हादीपुर के हरिकिशन मौर्य, जगतपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धर्मदासपुर के नाई राजू भोला, रोहनिया विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंदेयापुर के नौरंग लाल, शिवगढ़ विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कोटवा नटई के संदीप कुमार शामिल हैं।