फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Counter booking starts for Lucknow over Diwali, additional buses run

दिवाली को लेकर लखनऊ के लिए काउंटर बुकिंग शुरू, अतिरिक्त बसें दौड़ी

Wed, 11 Nov 2020 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Counter booking starts for Lucknow over Diwali, additional buses run
रायबरेली। दिवाली पर इस बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों को खास सहूलियतें दे रहा है। रोजाना लखनऊ से सफर करने वाले करीब 20 हजार लोगों के लिए रायबरेली डिपो पर काउंटर बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बुकिंग के बाद तय समय पर उन्हें स्टेशन पर बस मुहैया होगी। इसके अलावा लोकल रूटों की बसों को बंद करके सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज मार्गों में लगाया गया है। फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

दिवाली का पर्व अपने घरों में मनाने के लिए लोगों को यात्रा की बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने व्यवस्था कर दी है। बसों की संख्या को अलग-अलग तारीखों में बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ आने-जाने वाले लोगों को निगम ने विशेष सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए काउंटर बुकिंग शुरू कराई गई है। रायबरेली डिपो पर पहुंचकर कोई भी लखनऊ के लिए एडवांस बुकिंग करा सकता है। उसे तय समय पर बस उपलब्ध मिलेगी।
बाकायदा सीट भी उसे अलॉट होगी। इसके अलावा कानपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, प्रयागराज आदि जिलों के लिए भी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को आने-जाने में समस्या का सामना न करना पड़े।

दिवाली पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए प्रोग्राम बनाया गया है। तय कार्यक्रम के तहत बसों का संचालन भी शुरू करा दिया गया है। लखनऊ के लिए काउंटर बुकिंग शुरू कराई गई है। अन्य रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। रूटों पर भी फेरे दूने कर दिए गए हैं।- अक्षय कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed