फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Counseling postponed as soon as it starts

शिक्षक भर्ती पर लगा ग्रहण, शुरू होते ही स्थगित हुई काउंसलिंग

Wed, 03 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Counseling postponed as soon as it starts
रायबरेली। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पर ग्रहण लग गया है। कोर्ट से हुए आदेश के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने भी बुधवार को सुबह शुरू कराई गई काउंसिलिंग प्रक्रिया को स्थगित करने का फरमान जारी कर दिया।
विज्ञापन

इससे काउंसिलिंग में भाग लेने आए अभ्यर्थियों के चेहरों पर मायूसी छा गई। फिलहाल पहले दिन लगभग 250 अभ्यर्थी बुलाए गए थे, जिनमें से 179 की काउंसिलिंग दोपहर 3 बजे तक कराई जा चुकी थी। आदेश आने के बाद नोटिस चस्पा की गई तो अभ्यर्थियों के चेहरे मुरझा गए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए डायट में होने वाली काउंसलिंग को लेकर खास तैयारियां की गई थीं। अलग-अलग वर्ग की काउंसिलिंग के लिए छह टीमें बनाई गईं। हर टीम की जिम्मेदारी दो-दो खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग का पूरा अमला लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, सुरक्षा के उपायों समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने काउंसिलिंग स्थल का बारीकी से निरीक्षण भी किया।

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही गेट से प्रवेश दिया गया। काउंसिलिंग के दौरान डायट परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन दिखा, लेकिन बाहर इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed