फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Councilors opened a front against the municipal president

Raebareli News: पालिकाध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

Wed, 19 Mar 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 19 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Councilors opened a front against the municipal president
डीएम कार्यालय के सामने चैयरमैन के ​खिलाफ प्रदर्शन करते सभासद। - फोटो : संवाद
रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली के 34 में से 22 सभासदों ने मंगलवार को विकास कार्यों में की गई अनियमितताओं पर पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सभी ने पालिकाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सभासद सतीश कुमार मिश्र, रामखेलावन बारी, पुष्पा यादव, मो. हुसैन, रीता देवी, आशा सिंह, मोहित कुमार सिंह, हसीना बानो, सुशील कुमार, सुनीता पाल, विजय वर्मा, रीता देवी, कमरुद्दीन समेत 22 ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रामऔतार को सौंपा।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में सभासदों ने कहा है कि पालिकाध्यक्ष के घर पर आउटसोर्सिंग के तहत 12 से 15 कर्मचारियों से कार्य कराया जा रहा है, जबकि ऐसा कोई नियम नहीं है। पालिकाध्यक्ष प्रतिमाह डीजल के नाम पर 40 हजार रुपये का भुगतान ले रहे हैं, जबकि अधिशासी अधिकारी (ईओ) 20 हजार रुपये का भुगतान ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ से कम क्षेत्र भ्रमण करने के बाद भी पालिकाध्यक्ष डीजल के लिए इतना भुगतान क्यों ले रहे हैं। चहेते वार्डों में ही पानी की टंकी लगवाई जा रही हैं। सर्दी में अलाव जलवाने के नाम पर लकड़ी खरीद में घोटाला किया गया है। बीती 10 फरवरी को भी इन मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। इन सभी बिंदुओं की जांच करके पालिकाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाए, अन्यथा कलेक्ट्रेट में धरना शुरू किया जाएगा। उधर, पालिकाध्यक्ष का कहना है कि सभासदों की ओर से लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।


विकास कार्य हो रहे प्रभावित
करीब एक माह से पालिकाध्यक्ष और सभासदों के बीच रार चल रही है। दिनोंदिन यह रार और बढ़ती जा रही है। इसका असर वार्डों के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। नाली, खडंजा, साफ-सफाई समेत अन्य कार्य प्रभावित हैं। सभासदों का यहां तक आरोप है कि पालिकाध्यक्ष उनकी बात तक नहीं सुनते हैं। इससे उनके वार्डों में काम ठप है। इससे नागरिकों को परेशानी हो रही है।



डीएम लेंगी निर्णय : सिटी मजिस्ट्रेट
सिटी मजिस्ट्रेट रामऔतार ने बताया कि सभासदों की ओर से ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन डीएम तक पहुंचाया जाएगा। डीएम ही इस प्रकरण पर कोई निर्णय लेंगी। वैसे मामला गंभीर है। इसकी जांच जरूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed