फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

आठ गुना थमी कोरोना की जांच, तेजी से बढ़ रहे संक्रमित

Fri, 12 Aug 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और अधूरी तैयारी के कारण जिले में पिछले साल कहर बरपा चुके कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ गई है, लेकिन विभाग पूरी तरह से बेखबर है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट दम तोड़ रहे हैं तो कोरोना की जांच के लिए विभाग के पास स्टाफ नहीं है। कोरोना की जांच हर रोज आठ गुना तक कम हो गई है।
गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए कोविड हॉस्पिटल तक संचालित नहीं किए गए हैं। मास्क और सैनिटाइजर सहित अन्य बंदोबस्त भी अब तक नहीं किए गए हैं। ऐसे में लोग रामभरोसे हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले सप्ताह से कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। करीब 100 नए मरीज मिल चुके हैं। यह स्थिति तब है जब रोजाना पांच से सात सौ लोगों की ही जांच हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल हर रोज से पांच से छह हजार लोगों की कोरोना की जांच कराई जाती थी, लेकिन वर्तमान में स्थिति बेहद खराब है।
विभाग जांच ही नहीं करवा पा रहा है। कोरोना जांच व इलाज के लिए रखे गए संविदा स्टाफ से विभाग अब काम नहीं ले पा रहा है, जिसके कारण स्थिति खराब हो रही है।
पिछले साल ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड मरीजों ने दम तोड़ दिया था। सरकार ने इस समस्या को दूर कराने के लिए जिला महिला और पुरुष अस्पताल के साथ ही कोविड के रेलकोच स्थित एल-2 अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराए, लेकिन वर्तमान समय में ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं हो पा रहा है।
विभाग के पास प्लांटों की सर्विस के लिए बजट की समस्या है। यही नहीं कोरोना संक्रमितों के बढ़ने के बाद भी रेलकोच के एल-2 अस्पताल को अब तक प्रभावी ढंग से संचालित नहीं कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से निपटने के लिए तैयारी तक शुरू नहीं की है। सिर्फ टीकाकरण के भरोसे ही कोरोना से लड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं, चेहरे से मास्क गायब
भले ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन इसको लेकर जिले के लोग बेखबर हैं। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। इक्का-दुक्का लोग ही मास्क का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन संक्रमण के बढ़ने का ज्यादा खतरा है। शॉपिंग कांप्लेक्सों में भी कोरोना सुरक्षा के बंदोबस्त देखने को नहीं मिल रहे हैं। जहां देखो वहीं भीड़ देखने को मिल रही है, लेकिन लोग स्वयं को कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए एहतियात नहीं बरत रहे हैं।

संविदा स्टाफ के कम होने के कारण कोरोना की जांच कम हो पा रही है। संक्रमण बढ़ रहा है। इसके लिए सभी सीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट किया गया है। संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई जा रही है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed