फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

तीन डॉक्टरों समेत 29 लोग कोरोना संक्रमित

Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र के प्रभारी व सुमित्रा नर्सिंग होम के संचालक समेत तीन डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसमें एम्स का भी एक डॉक्टर शामिल है। एम्स में कोरोना संक्रमण के 12 नए केस मिले हैं। जिले में 29 नए मरीजों के मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 100 हो गई है। हरचंदपुर में सगी बहनें कोरोना संक्रमित मिली हैं तो डूडा कार्यालय का एक बाबू भी एंटीजेन जांच में संक्रमित पाया गया है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कराने के साथ ही दवा किट का वितरण कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी मौर्या, अंकुर पटेल, शशिकांत पांल, आनंद कुमार बाजपेयी, धर्मेंद्र पाल की टीम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर 360 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपलिंग की। जिले मेें 3805 लोगों की कोरोना की जांच की गई। एम्स में एक डॉक्टर समेत 12 नए मरीज मिले हैं। एम्स में एक्टिव मरीजों की संख्या 40 से अधिक हो गई है। राहत की बात यह है कि सभी मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं और किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र के प्रभारी और सुमित्रा हॉस्पिटल के संचालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। हरचदंपुर में सगी बहनें संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन

शहर के जवाहर विहार मोहल्ले में दो केस मिले हैं। इसके अलावा माया साहब का फाटक सलोन, साकेतनगर, गेगासों, घसियारी मंडी, कठवारा, अहलवार, कसरावां, खैरहनी, पूरे लोधन जगतपुर, गौरा, गोराबाजार में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। सीएमओ डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में मिले कोरोना के नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर सभी को दवा किट उपलब्ध करवा दी गई है। कंट्रोल रूम से सभी मरीजों की बात की गई है। मरीजों की सेहत पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed