{"_id":"60aa8f3f8ebc3e36af2ec74a","slug":"corona-raibaraily-news-lko5792829176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पांच मरीजों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पांच मरीजों ने दम तोड़ा
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना से मरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को पांच और लोग जिंदगी की जंग हार गए, जबकि 36 लोग संक्रमित हुए। एक तरफ कोरोना से लोग जान गंवा रहे हैं।
वहीं अस्पतालों में इलाज के नाम पर खानापूरी की जा रही है। खासकर एलटू अस्पताल रेलकोच फैक्टरी में लापरवाही के चलते अधिक लोगों की जानें जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दावा है कि कोरोना मरीजों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है। कहीं पर कोई दिक्कत नहीं आ रही है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि रविवार को पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें एक महिला और चार पुरुष मरीजों की कोरोना से मौत हुुई है।
विज्ञापन
इसमें चार मौतें एल-टू अस्पताल रेल कोच फैक्टरी, जबकि एक मौत जिला अस्पताल में हुई। उन्होंने बताया कि 5214 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 36 लोग कोरोना से संक्रमति पाए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों की कोरोना जांच कर रही हैं।