फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

आज से अब एम्स में हर रोज होगी 500 मरीजों की कोरोना की जांच

Sun, 23 May 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अब कोरोना की आरटीपीसीआर जांच हो सकेगी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च आईसीएमआर से कोरोना की जांच के लिए मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय से आदेश आने के बाद अब 24 मई से एम्स रायबरेली में हर रोज 500 लोगों की कोरोना की जांच की जाएगी। अब तक जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को सैंपल केजीएमयू भेजने पड़ते थे, जिससे जांच रिपोर्ट आने में देरी होती थी। इससे व्यवस्था से कोरोना मरीजों को सहूलियत मिल सकेगी। जांच रिपोर्ट जल्द आने पर चिकित्सक कोरोना मरीजों का बेहतर इलाज भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

एम्स के रजिस्ट्रार व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि एम्स के निदेशक डॉ. अरविंद राजवंशी, प्रेसिडेंट डॉ. प्रमोद गर्ग व अन्य अधिकारियों के प्रयास से एम्स में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच करने के लिए आईसीएमआर से लाइसेंस मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 मई से माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से कोरोना की रोजाना पांच सौ जांचें की जाएगी। धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। कोरोना की जांच के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हं। अभी फिलहाल आरटीपीसीआर जांच ही होगी। जल्द ही यहां एंटीजन जांच की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed