{"_id":"60a925228ebc3e5557096eed","slug":"corona-raibaraily-news-lko579122341","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पांच और मरीजों की मौत, 41 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पांच और मरीजों की मौत, 41 लोग संक्रमित
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में इलाज के दौरान शनिवार को भी कोरोना संक्रमित पांच और मरीजों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीन शहर के रहने वाले हैं। जिले में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 308 हो गई है।
शनिवार को जांच में 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि पहले से संक्रमित 127 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। 944 एक्टिव मरीजों में 572 मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज के दौरान शनिवार को शहर के न्यू खाली सहाट निवासी 49 वर्षीय अधेड़, जेल रोड निवासी 71 वर्षीय वृद्ध, छोटा घोसियाना निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा ऊंचाहार क्षेत्र के मवई निवासी 67 वर्षीय वृद्ध और डलमऊ क्षेत्र के मलपुरा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध ने भी दम तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में रेल कोच के एल-2 में 62 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 18 मरीजों को भर्ती करके कोरोना से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 5156 लोगों की जांच की। इसमें 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से संक्रमित 127 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में 944 एक्टिव मरीजों में 572 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।