फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना की जांच करने गई टीम के साथ गाली-गलौज, धक्कामुक्की कर खदेड़ा

Fri, 21 May 2021 08:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
CORONA
टीम से अभद्रता करते ग्रामीण। - फोटो : RAIBARAILY
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पूरे झीम मजरे डेला गांव में शुक्रवार को कोरोना की जांच करने पहुंची टीम के साथ बदसुलूकी हुई। टीम में शामिल सदस्यों को कुछ लोगों ने पीटने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

कोरोना की जांच कराने से इंकार करते हुए गाली-गलौज करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों के साथ धक्कामुक्की की गई। किसी तरह टीम के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

हालांकि डीह थानेदार को इसकी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंच सकी। टीम ने इसकी शिकायत अधीक्षक से की। इस मामले में दो ग्रामीणों को नामजद करते हुए कई लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के पूरे झीम मजरे डेला गांव में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के अन्य प्रभावित लोगों की जांच करने पहुंची।
स्वास्थ्य कर्मी रामविलास, संजीत कुमार, योगेश, दीपेंद्र, आशुतोष सिंह की टीम संक्रमित व्यक्ति के परिवार के सदस्यों सहित गांव के लोगों की सैंपलिंग करने के लिए पहुंची तो पड़ोस के लोगों ने जांच कराने से इंकार कर दिया। कर्मचारियों के समझाने पर अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी की। ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर टीम के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मामले में अधीक्षक को सूचना दी गई।
डीह थाने में भी दो ग्रामीणों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पर मामले में पुलिस ने न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया और न ही मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी।
थानेदार को दी सूचना, देर से पहुंची पुलिस
स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जिले में जांच के दौरान ग्रामीणों की अभद्रता का शिकार होना पड़ रहा है। शुक्रवार को डीह के पूरे झीम मजरे डेला गांव में ग्रामीणों की अभद्रता पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीह थानेदार राकेश सिंह को सूचना दी, लेकिन पुलिस काफी देर से पहुंची।

बताते हैं कि टीम के जान बचाकर भागने के बाद पुलिस वाले पहुंचे। इससे डीह थानेदार की मनमानी कार्यशैली की पोल खुल गई है। हालांकि थानेदार का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों को भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed