{"_id":"60a146ae8ebc3e6acb012b43","slug":"corona-raibaraily-news-lko5783022195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में 52 शिक्षकों की मौत, एमएलए ने कहा सरकार करें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में 52 शिक्षकों की मौत, एमएलए ने कहा सरकार करें मदद
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना काल में जान गंवाने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को मदद दिए जाने के लिए सदर विधायक अदिति सिंह ने आवाज उठाई है। इस संबंध में सदर विधायक ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजी है। इसमें उन्होंने कोरोना काल में पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान जिले के 52 अध्यापकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों की मौत होने की बात कही है।
सदर विधायक ने शनिवार को मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया है कि कोरोना काल में विगत कुछ दिनों में जिले के 52 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से निधन हुआ है।
इन सभी के परिवारीजनों को इसकी क्षतिपूर्ति तो हम नहीं कर सकते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि सरकार को इस दिशा में विचार-विमर्श कर शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना सहयोग राशि जरूर प्रदान करनी चाहिए, जिससे कि उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके।
विज्ञापन
बीएसए बोले, चुनाव ड्यूटी के दौरान नहीं हुई कोई मौत
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2021 के प्रशिक्षण, मतदान तथा मतगणना के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग रायबरेली में कार्यरत किसी भी शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र, कर्मचारी की कोविड-19 से संक्रमित होने के फलस्वरूप मृत्यु नहीं हुई है।
बीएसए ने इस संबंध में डीएम को भेजे पत्र में पंचायत चुनाव में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों/कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के फलस्वरूप मृत्यु की सूचना शून्य बताई है।