फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

दो दिन में आठ मौतें, 8397 जांच में 200 पॉजिटिव

Sat, 15 May 2021 09:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। जिले में दो दिनों में कोरोना संक्रमित आठ मरीजों ने दम तोड़ दिया। हालांकि पहले से संक्रमित 209 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर भी पहुंचे। जिले में टीमों ने 8397 लोगों की जांच की, जिसमें 200 लोग पॉजिटिव पाए गए। 1329 एक्टिव मरीजों में 854 होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में जवाहर सिंह का पुरवा नसीराबाद निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, पूरे छीटू नींबी निवासी 47 वर्षीय अधेड़, गुरुनानक नगर निवासी 81 वर्षीय वृद्धा, आचार्य नगर लालगंज निवासी 71 वर्षीय वृद्धा, सकतपुर खीरों निवासी 54 वर्षीय अधेड़, पर्वतखेड़ा लालगंज निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, डलमऊ निवासी 55 वर्षीय अधेड़ और पूरे मऊ महराजगंज निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिछले दो दिन में 8397 लोगों की जांच की गई। जांच में 200 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। पहले से संक्रमित 209 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में 1329 एक्टिव मरीजों में 854 होम आइसोलेट किए गए हैं। शनिवार को रेलकोच के एल-2 अस्पताल में 122 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 22 मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वैक्सीन खत्म, हरचंदपुर से मंगवाकर लगवाई
जिले में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। शनिवार को जिला अस्पताल में वैक्सीन खत्म हो गई। हालांकि किसी तरह 100 टीके हरचंदपुर सीएचसी से मंगवाकर लोगों को लगवाए गए।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। 170 लोगों को टीका लगने के बाद वैक्सीन खत्म हो गई।

किसी तरह हरचंदपुर सीएचसी से 10 वॉयल वैक्सीन मंगवाकर लोगों को लगवाई गई। दिन भर में 268 लोगों को टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि अब पहला टीका लगने के बाद बूस्टर डोज 12 से 16 सप्ताह के बीच दी जाएगी। अब तक 28 दिन बाद बूस्टर डोज दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed