{"_id":"609d62a18ebc3e8da825aecb","slug":"corona-raibaraily-news-lko578002720","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर दंपती ने 23 मरीजों को दी निशुल्क चिकित्सीय सलाह, पहले दिन 23 को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर दंपती ने 23 मरीजों को दी निशुल्क चिकित्सीय सलाह, पहले दिन 23 को मिला लाभ
विज्ञापन
रायबरेली। जेल रोड स्थित अवध हॉस्पिटल के संचालक और वरिष्ठ फिजीशियन व परामर्शदाता डॉ. राकेश राजपूत और उनकी पत्नी वरिष्ठ स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा राजपूत ने गुरुवार को पहले दिन कोरोना के लक्षण वाले मरीजों सहित अन्य 23 रोगियों को ओपीडी में निशुल्क चिकित्सीय सलाह दी। करीब 15 मरीजों ने फोन के माध्यम से भी चिकित्सीय सलाह ली।
डॉ. राकेश राजपूत ने बताया कि संकटकाल में मरीजों का हर संभव सहयोग करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कारण निशुल्क ओपीडी संचालित की गई है।
सभी रोगों से ग्रसित मरीज निशुल्क चिकित्सीय सलाह ओपीडी में आकर प्राप्त कर सकते हैं। फोन नंबर 9161488999 पर भी सलाह ले सकते हैं। स्त्री रोग से संबंधित सलाह डॉ. सीमा के मोबाइल नंबर 9936461000 पर ली जा सकती है।