फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना प्रोटोकॉल के बीच 5.41 लाख गरीबों में राशन वितरण

Wed, 05 May 2021 08:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। जिले के 5.41 लाख राशन कार्डधारकों में बुधवार से कोरोना प्रोटोकॉल के बीच अनाज वितरण शुरू हो गया है। अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन और पात्र गृहस्थी वालों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलेगा।
विज्ञापन

गेहूं दो रुपये प्रति किलो और चावल तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से देने के आदेश हैं। कोटेदारों को सुबह छह से रात नौ बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ राशन बांटने के आदेश दिए गए हैं। ई-पॉश से राशन वितरण के साथ ही सैनिटाइजर व अन्य सुरक्षा के बंदोबस्त रखने के आदेश भी हैं। दुकानों पर एक बार में पांच से अधिक कार्डधारकों को न बुलाने के आदेश हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के साथ ही कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसी दशा में कोटे की दुकानों पर राशन वितरण के दौरान संक्रमण को रोकनेे के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बुधवार से जिले में कोटे की दुकानों पर राशन वितरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदारों को दुकानों पर सैनिटाइजर, साबुन, पानी आदि सामान रखने के आदेश दिए गए हैं। पीओएस मशीन को बार-बार सैनिटाइज करके कार्डधारकों के अंगूठे लगवाने के आदेश हैं। सुबह छह से रात नौ बजे तक राशन वितरण होगा।
एक बार में दुकान पर पांच लोगों को भी बुलाया जाए। अंत्योदय कार्डधारकों केा दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से 20 किलो गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से 15 किलो चावल दिया जाएगा।
पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को दो रुपये के हिसाब से प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से दो किलो चावल दिया जाएगा। 14 मई तक राशन वितरण होगा।

अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के इन कार्डधारकों में राशन वितरण शुरू
ब्लॉक का नाम अंत्योदय कार्ड पात्र गृहस्थी की यूनिटें
अमावां 15,381 75,274
ऊंचाहार 13,977 1,01,737
खीरों 23,237 1,01,734
छतोह 11,940 84,123
जगतपुर 15,532 55,623
डलमऊ 22,034 1,17,742
डीह 12,109 90,190
गौरा 12,103 66,907
बछरावां 26,689 88,652
महराजगंज 16,243 90,702
राही 26,469 1,13,245
रोहनियां 6,369 48,787
लालगंज 20,736 1,02,083
शिवगढ़ 6,611 79,007
सतांव 19,189 97,126
सरेनी 26,264 1,12,768
सलोन 22,181 1,64,624
हरचंदपुर 14,793 81,690
सभी शहरी क्षेत्र 3,233 34,726
कोरोना प्रोटोकॉल के बीच राशन वितरण शुरू कराया गया है। सुबह छह से रात नौ बजे तक रोज राशन दिया जाएगा। दुकानों पर भीड़ नहीं होगी। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए व्यवस्था होगी। आपूर्ति निरीक्षकों व एआरओ को दुकानों पर जाकर व्यवस्था के निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं।
केएन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed