फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

एडीएम की पत्नी समेत पांच की मौत, 237 लोग पॉजिटिव

Wed, 05 May 2021 08:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। कोरोना संक्रमित एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय की पत्नी की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई है। उन्हें पिछले सप्ताह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

एडीएम व उनके बेटे का लखनऊ के ही निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा रेल कोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भी चार और संक्रमितों ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया। जिले में 237 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि एक्टिव 2947 मरीजों में 2127 मरीज होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि पिछले सप्ताह एडीएम और उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एडीएम, उनकी पत्नी व बेटे को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान एडीएम की पत्नी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम व उनके बेटे का इलाज चल रहा है। वहीं जिले के रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में जगतपुर क्षेत्र के बैसन की उमरी 55 वर्षीय अधेड़, शहर के सत्य नगर निवासी 67 वर्षीय वृद्ध, बछरावां क्षेत्र के बरहवा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध और ऊंचाहार क्षेत्र के परसू सराय निवासी 40 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि जिले में 1584 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें 237 लोग संक्रमित पाए गए। पूर्व में संक्रमित पाए गए 381 मरीज स्वस्थ हैं। जिले में 2947 एक्टिव केस में 2127 मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। रेलकोच फैक्टरी के एल-2 अस्पताल में 152 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 25 मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
लॉकडाउन अब 10 मई की सुबह सात बजे तक: डीएम
जिले में 10 मई की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि 10 मई तक लगातार लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दौरान सरकारी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारी आएंगे।
दवा, सर्जिकल, सब्जी, फल, दूध, किराना की दुकानों को छोड़कर शेष प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सब्जी मंडी, फल मंडी में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क अनिवार्य होगा। बीज व खाद की दुकान के साथ ही कोटे की उचित दर की दुकानें व गेहूं कय केंद्र खुले रहेंगे।

लॉकडाउन के दौरान शहर से लेकर गांव क्षेत्र तक सैनिटाइजेशन और सफाई का काम कराया जाएगा। डीएम ने जिले के लोगों से अनुरोध किया कि वे बिना काम के घरों से बाहर न निकलें। यदि घर से निकल रहे हैं तो मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें। कोरोना संक्रमण को रोकने में जिले के सभी लोग सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed