{"_id":"605396fc8ebc3e8d1654f9ac","slug":"corona-raibaraily-news-lko57022922","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आई महिला कोरोना पॉजिटिव होते ही फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आई महिला कोरोना पॉजिटिव होते ही फरार
विज्ञापन
कोरोना टीका लगवाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मुंबई से आई महिला बुधवार रात रेलवे स्टेशन पर कोरोना संक्रमित होने के बाद मौका पाकर भाग गई। इससे अफरातफरी मच गई। 151 यात्रियों की जांच में पांच यात्री संक्रमित पाए गए। चार संक्रमितों को रेलकोच कारखाना स्थित एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमित महिला की तलाश की जा रही है।
बुधवार रात मुंबई से यात्रियों को लेकर उद्योग नगरी ट्रेन शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक-एक कर 151 यात्रियों की कोरोना की एंटीजन जांच की।
जांच में संक्रमित पाई गई गुरुबख्शगंज क्षेत्र की एक महिला मौका पाकर भाग गई। इसके अलावा कोरोना संक्रमित पाए गए उंडवा जगतपुर, सलोन पकसरावां, जायस और ऊंचाहार रोड मुराईबाग के रहने वाले यात्रियों को इलाज के लिए रेलकोच के एल-2 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। महिला की तलाश की जा रही है। सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि संक्रमित महिला की तलाश के लिए गुरुबख्शगंज पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
स्टेशन पर जांच के समय नहीं रहती महिला सिपाही
रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को मुस्तैद रहती है, लेकिन महिला सिपाहियों के न रहने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बुधवार की रात महिला सिपाही के जांच के दौरान स्टेशन पर तैनात न होने के कारण संक्रमित महिला चकमा देकर भाग गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के दौरान महिला सिपाहियों की तैनाती की भी मांग की है।
3,511 वृद्धजनों ने लगवाए टीके
जिले में गुरुवार को 2511 वृद्धजनों ने कोरोना के टीके लगवाए। जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोगों में जोश देखने को मिला। लगातार टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ रहा है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुवार को 8,880 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 2511 लोगों को टीके लगाए गए। जिला अस्पताल में सबसे अधिक 559 लोगों को टीके लगाए गए। इसके अलावा सलोन में 344, जतुआ-टप्पा में 336, बछरावां में 255, खीरों में 325, लालगंज में 217, ऊंचाहार में 195 लोगों में कोरोना के टीके लगाए गए।