फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

जिला जेल के चार बंदी समेत 15 मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें जिला जेल के चार बंदी भी शामिल हैं। साथ ही पहले से कोरोना संक्रमित 28 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को टीमों ने 2205 लोगों की कोरोना की जांच की। जांच में जिला कारागार के चार बंदियों समेत 15 लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए 5518 मरीजों में 5312 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान समय में 96 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

148 लोगों को लगा कोविशील्ड का टीका
लालगंज (रायबरेली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को दूसरे दिन 148 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। टीकाकरण का अगला चरण 4 व 5 फरवरी को होगा।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम को टीका लगाकर टीकाकरण कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत हुई। 200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। जिसमें 113 महिलाओं व 35 पुरुषों सहित कुल 148 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया।

इस तरह दो दिनों में कुल 329 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम ने बताया कि चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी पूरे उत्साह के साथ टीकाकरण करा रहे हैं। टीकाकरण महाअभियान के दो दिनों में छूटे हुए लोग 4 व 5 फरवरी को आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed