फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

अमेरिका से आए एनआरआई को हुआ कोरोना, नए स्ट्रेन की आशंका से मचा हड़कंप, एल-2 अस्पताल में मरीज भर्ती

Wed, 06 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। कोरोना के नए स्वरूप (नए स्ट्रेन) के सामने आने के बाद जिले में अमेरिका से आया विदेशी कोरोना संक्रमित मिला है। स्ट्रेन की आशंका को देखते हड़कंप मच गया है। केजीएमयू लखनऊ से जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित युवक को रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। स्ट्रेन की जांच के लिए संक्रमित युवक का सैंपल लखनऊ के सीएसआईआर या एनबीआरआई सेंटरों में जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

अमेरिका सहित कई अन्य देशों में कोरोना के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के सामने आने के बाद विदेशों से आने वाले लोगों की विशेष जांच की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 11 लोग विदेश से आ चुके हैं। इसमें 10 लोगों की जांच पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन

सभी लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आ चुकी है। शहर के न्यू सुभाष नगर में दंपती का सैंपल निगेटिव मिला था। यह दंपती 11 दिसंबर को आए थे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी विदेशियों का पर्यवेक्षण किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच प्रभारी डॉ. ऋषी बागची ने बताया कि शहर के न्यू सुभाष नगर के युवक को अमेरिका से आने बाद बीती चार जनवरी को बुखार-जुकाम की आशंका होने पर आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ दोबारा भेजा गया।
बुधवार को विदेशी युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। मरीज को रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब लखनऊ के ही सीएसआईआर या एनबीआरआई सेंटरों से स्टे्रन की भी जांच कराई जाएगी।
एक साल के मासूम समेत दंपती कोरोना पॉजिटिव
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में नौ और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सुल्तानपुर खेड़ा निवासी दंपती के साथ ही एक साल के मासूम भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिले में बुधवार को 2621 लोगों की जांच की गई, जिसमें नौ लोग संक्रमित मिले। पहले से संक्रमित 28 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। अब तक जिले में संक्रमित 5293 मरीजों में 5008 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं।

अमेरिका से आए विदेशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। हालांकि पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसे एल-2 अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया गया है। स्टे्रन की जांच के लिए सैंपल लखनऊ के सीएसआईआर या एनबीआरआई सेंटर भेजा जाएगा।
डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed