फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   corona positive seven reffer

कोरोना पॉजिटिव सात जमाती लखनऊ रेफर, लोकबंधु में शिफ्ट

Sat, 25 Apr 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
corona positive seven reffer
रायबरेली। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए सात जमातियों को शनिवार को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सभी को लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। दो जमातियों को पहले ही लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित एक अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। शहर से सटे बटोही रिसॉर्ट में अब कोरोना पॉजिटिव 34 मरीज बचे हैं। सभी मरीजों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में बीते पांच अप्रैल को कोरोना से संक्रमित दो जमाती मिले थे। उन्हें तुरंत लखनऊ शिफ्ट करा दिया गया था। इसी सप्ताह कोरोना के 41 और लोग संक्रमित पाए गए। सीडीओ के दबाव में मरीजों को आनन-फानन में बछरावां क्षेत्र के रैन के स्कूल में रखवा दिया गया था। विरोध पर गत गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव और जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने बछरावां पहुंचकर स्कूल में अव्यवस्थाओं को अपनी आंखों से देखने के बाद दूसरे स्थान पर मरीजों व चिकित्सीय स्टाफ को शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

गत गुरुवार को एएलएस एंबुलेंस से सभी मरीजों को रैन स्कूल से बटोही रिसॉट में रखने के लिए लाया गया था। साथ भुंदल होटल में 22 सदस्यीय चिकित्सीय स्टाफ को रहने की व्यवस्था की गई। शनिवार की सुबह 41 मरीजों में सात कोरोना संक्रमित मरीजों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में शिफ्ट भी करा दिया गया है। शेष बचे 34 मरीजों को बटोही रिसॉर्ट में रखकर इलाज किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिन संक्रमित मरीजों की उम्र 60 साल से अधिक है। उन मरीजों को लखनऊ शिफ्ट कराया गया है। शेष बचे 34 संक्रमित लोगों की सेहत पर नजर रखी जा रही है।
एएलएस से भेजे गए, किसी में भी अब तक लक्षण नहीं
बटौही रिसॉट में रखे गए सात संक्रमित मरीजों को चिकित्सीय जांच पूरी होने के बाद लखनऊ एएलएस एंबुलेंस से भेजा गया। खास बात यह कि किसी भी मरीज में अब तक कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए हैं। एहतियातन उन्हें अधिक उम्र होने के कारण खतरा अधिक होने की आशंका लखनऊ शिफ्ट कराया गया है।
कमिश्नर व आईजी ने देखा कंट्रोल रूम, शिकायतों को जांचा
मंडलायुक्त व नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम व आईजी एसके भगत ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कहा कि कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। मुंह पर मास्क लगाने के साथ ही लॉकडाउन का पालन करें।

उन्होंने राशन वितरण में कमी, राशन कार्ड बनाने आदि शिकायतों के निस्तारण के बारे में शिकायतकर्ताओं से पूछा। मंडलायुक्त बताया गया कि कोटेदार द्वारा राशन देने का वादा किया गया, लेकिन अभी तक राशन उपलब्ध नहीं दिया। आयुक्त ने कहा कि शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण कराया जाए। इसमें कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मंडलायुक्त व आईजी ने 112 वाली शिकायतों पर भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed