{"_id":"5f9868a68ebc3e9bf96c57d6","slug":"corona-patients-recovery-rate-crosses-91-percent-raibaraily-news-lko5473378133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 91 फीसदी के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 91 फीसदी के पार
विज्ञापन
रायबरेली के गायत्री नगर में महिला की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले के लोगों के लिए राहत की बात है। कोरोना की रफ्तार धीमी होने के साथ ही मंगलवार को मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़कर 91.26 फीसदी पर पहुंच गई। जुलाई महीने में रिकवरी दर गिरकर 57.42 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।
जिले में अब तक संक्रमित पाए गए 3763 मरीजों में 3415 लोगों ने कोरोना को मात दी है। मात्र 322 मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर 91.26 प्रतिशत पहुंच गई है।
नए मरीजों के मिलने की संख्या भी काफी कम हुई है। मंगलवार को जिले में मात्र 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 68 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। अधिक से अधिक जांच कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोविड अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि पुलिस लाइंस में तीन और नए मरीज मिले हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि मंगलवार को शहर के पुलिस लाइंस, एसपी कार्यालय, सीओ सिटी कार्यालय, डीसीआरबी, महिला प्रकोष्ठ आदि क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का काम कराया गया।
पांच माह की रिकवरी दर पर एक नजर
दिनांक रिकवरी (प्रतिशत में)
28 अक्तूबर 91.26
28 सितंबर 78.02
28 अगस्त 70.10
28 जुलाई 57.42
21 जून 87.42
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिले के लोगों से मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की है। डीएम ने कहा कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। लोग इसके संक्रमण से बचें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इसके संक्रमण से जरूर बचाएं।
घर से जब भी निकलें, मास्क लगाकर निकलें। बाजार में लोगों से कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखें। यदि किसी को भी थोड़ी भी समस्या हो तो किसी सरकारी अस्पताल में पहुंचकर कोरोना की जांच करवा सकता है। अपने साथ ही अपने घर के सभी लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखने का प्रयास करें।