फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Control room open, complaint will be resolved on one call

एक फोन पर दूर होगी उपभोक्ता की शिकायत, खुला कंट्रोल रूम

Mon, 26 Jul 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Control room open, complaint will be resolved on one call
रायबरेली। बिजली की किसी भी समस्या से यदि कोई परेशान है तो वह तुरंत कॉल कर सकता है। इसके लिए कंट्रोल रूम खोला गया है। इसमें बिजली सप्लाई से लेकर हर तरह की शिकायत दर्ज की जाएगी। इस कंट्रोल रूम पर 24 घंटे लोगों की शिकायतें दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन

बेवजह उपभोक्ताओं को परेशान करने और धन उगाही की शिकायत मिलने पर अभियंता व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। अभी तक ज्यादातर शिकायतें 1912 पर दर्ज की जाती थीं लेकिन वहां पर शिकायत करने पर त्वरित निस्तारण नहीं हो पाता था। अब कंट्रोल रूम में शिकायत होने पर उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में दो टेस्ट डिवीजन के अलावा सात विद्युत वितरण खंड हैं। ट्रांसफार्मर खराब हो या फिर मीटर की शिकायत, उपभोक्ता 1912 पर शिकायत करता है। अब 1912 के अलावा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में खोले गए कंट्रोल रूम में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। यहां पर शिकायत होने पर उसका त्वरित निस्तारण होगा। इसके लिए उपभोक्ता 8004922337 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में शिकायत होने पर समस्या संबंधित वितरण खंड को दे दी जाएगी। साथ ही शिकायत का कम से कम समय में निस्तारण किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, इसके लिए कंट्रोल रूम खोला गया है। यहां पर शिकायत होने पर तत्काल उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed