{"_id":"61f2e62911e13f409520426f","slug":"contractor-s-house-seized-chemical-recovered-raibaraily-news-lko61523962","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार का का घर सीज, केमिकल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार का का घर सीज, केमिकल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। देशी शराब के ठेकेदार एवं घटना के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के घर को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस की तलाशी के दौरान घर के अंदर से कुछ केमिकल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं केमिकल तो शराब में नहीं मिलाया गया था। मुख्य आरोपी क्षेत्र के पोतराम का पुरवा मजरे मर्दापुर गांव का रहने वाला है। घटना के बाद पुलिस ने घर की ठीक तरीके से तलाशी ली थी। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि आरोपी के घर से मिले केमिकल आदि की जांच कराई जा रही है।
थुलवासां के नाम था ठेका, गांव में चला रहा था ठेकेदार
महराजगंज। घटना के मुख्य आरोपी ठेकेदार की मनमानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह ठेका मनमाने तरीके से चल रहा था। दरअसल देशी शराब का ठेका थुलवांसा के नाम में था, लेकिन वह एक किमी. दूर गांव में ठेका चला रहा था। बोर्ड भी ठेके पर नहीं लगाता था। बावजूद इसके उसके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की गई, यह लापरवाही की पोल खोल रहा है।
सैंपल लिया गया, दोषियों पर होगी कार्रवाई : कमिश्नर
रायबरेली। शराब कांड के बाद पहाड़पुर गांव पहुंचे लखनऊ मंडल के कमिश्नर रंजन कुमार ने बताया कि जिन दो शराब की बोतलों से लोगों ने शराब पी थी, उसके सैंपल लिए गए हैं। लिए गए सैंपल की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है। बिंडीज ब्रांड की देशी शराब लोगों ने पी थी। अब जांच में पता चलेगा कि बिंडीज ब्रांड की देशी शराब पीने से मौत हुुई है या फिर उसमें अन्य कोई केमिकल मिलाया गया था। संबंधित विभाग की मामले में लापरवाही पाई गई है। कार्रवाई की जा रही है। ठेकेदार और सेल्समैन के अलावा अन्य कोई भी घटना में दोषी होगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पूछताछ में लोगों ने बताया है कि ठेकेदार अवैध तरीके से शराब बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
बिंडीज देशी शराब का सेवन न करने की अपील, कंट्रोल रूम नंबर जारी
रायबरेली। महराजगंज में हुए शराब कांड के बाद जिला प्रशासन की तरफ से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति सरकारी ठेके व अथवा अन्य किसी स्थल से प्राप्त बिंडीज देशी शराब का सेवन न करें। जिला आबकारी अधिकारी राजेश्वर मौर्य ने बताया कि यदि सेवन कर लिया है तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से तत्काल संपर्क करे। साथ ही लोग जिला कंट्रोल रूम नंबर पर फोन करके संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम का नंबर 0535-2203320, 9454418979, 9454418981 पर फोन किया जा सकता है। बिंडीज देशी शराब का सेवन जानलेवा हो सकता है।