{"_id":"5ef8d02e8ebc3e42b76cd40c","slug":"contract-worker-dies-due-to-current-raibaraily-news-lko5280993195","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
कैप्सूल
करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कबीर चौराहा के पास बिजली लाइन ठीक कर रहे संविदा कर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मौैके पर पहुंचकर हादसे की जांच की। निरंजनपुर मजरे खुरमपुर गांव निवासी लल्लू राम उर्फ शिवराज (28) पुत्र मूरत पासी बिजली उपकेंद्र ऊंचाहार में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात था। रविवार को कबीर चौराहे के निकट 11 हजार की लाइन पर चढ़कर लाइन सही कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, जेई लालमणि ने बताया कि शटडाउन जिस फीडर का लिया गया था, उस फीडर पर ना चढ़कर जानकारी के अभाव में पास में चल रही जमुनापुर फीडर की 11 हजार लाइन पर चढ़ गया और करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।