{"_id":"5f91e4c08ebc3e9bd0126183","slug":"congressmen-protest-against-farmers-problems-raibaraily-news-lko5466469131","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों का धरना
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने किसानों की फसलों की धान क्रय केंद्रों पर मनमाने तरीके से खरीद करने, नमी के नाम पर वजन में कटौती करने, निजी नलकूपों में बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी किए जाने समेत अन्य मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रों पर धान की खरीद नहीं की जा रही है। गन्ना किसानों को उनके उपज का बकाया अब तक नहीं मिला है। उपाध्यक्ष अमर सिंह चौधरी ने कहा कि किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है।
किसानों को लेकर भाजपा सरकार आए दिन बेबुनियाद फैसले लेकर उन्हें परेशान कर रही है। इस मौके पर विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ल, सईदुल हसन, आरके सिंह, चंद्रप्रकाश वाजपेयी आदि मौजूद रहे।