फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congressmen clash to welcome Priyanka

प्रियंका का स्वागत करने को भिड़े कांग्रेसी, कहासुनी, नोकझोंक

Sun, 12 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Congressmen clash to welcome Priyanka
प्रियंका के स्वागत को लेकर भिड़े कांग्रेसी। - फोटो : RAIBARAILY
बछरावां। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के स्वागत को लेकर कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए। कहासुनी के साथ तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि वरिष्ठ कांग्रेसियों के समझाने पर सभी शांत हो गए। प्रियंका के जनपद आगमन पर यहां स्वागत का पहला पॉइंट बनाया गया था।
विज्ञापन

दूसरा पॉइंट बछरावां चौराहा तीसरा पॉइंट कुंदनगंज बाजार में बनाया गया था। पहले पांइट पर यहां स्वागत करने के लिए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी साहबशरण पासी, सुनील तिवारी, कृपाशंकर शुक्ला, सत्य कुमार सोनी आदि कांग्रेसी पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील पासी और पीस पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए सुनील तिवारी आपस में भिड़ गए। दोनों नेताओं में झड़प होते देख वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद बछरावां विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह ने दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी साहब शरण पासी ने बताया कि दो दिन पूर्व भुएमऊ गेस्ट हाउस में सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने चुरूआ मंदिर स्थित पहले पॉइंट की जिम्मेदारी मुझे और सुनील तिवारी को दी थी, किंतु यहां सुशील पासी अपने कुछ समर्थकों के साथ पहुंच गए और क्रेडिट लेना चाहा तो हम लोगों ने इतना कहा कि आप अपने समर्थकों के साथ या तो आगे बढ़ जाइए या पीछे चले जाइए।
इसी बात पर वो भिड़ गए। उधर, बछरावां कस्बे में पूर्व चेयरमैन बरातीलाल चौधरी, कृपाशंकर शुक्ला, नीरज अवस्थी, नान्हू नेता, पराग प्रसाद रावत, जगदीश गुप्ता, मोहम्मद ताहिर ने प्रियंका का स्वागत किया।
गेस्ट हाउस के अंदर जाने को थानेदार से भिड़े कांग्रेसी
राही। मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंचते ही प्रियंका वाड्रा ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। गेस्ट हाउस के अंदर जाने के लिए कांग्रेसियों और भदोखर थानेदार यशवंत कुमार यादव के साथ नोकझोंक भी हुई।
दरअसल, चेकिंग करके एक-एक कांग्रेसी को गेस्ट हाउस के अंदर जाने दिया जा रहा था। बावजूद कांग्रेसी बिना चेकिंग के ही अंदर जा रहे थे। ड्यूटी पर तैनात थानेदार ने रोका तो वह थानेदार से भिड़ गए।

थानेदार ने प्रियंका की सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि चेकिंग के बाद ही गेस्ट हाउस के अंदर जाने दिया जाएगा। हालांकि अन्य कांग्रेसियों के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। कई कांग्रेसी तो प्रियंका से नहीं मिल पाए और निराश होकर घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed