{"_id":"68e9557fbc9373c2490bd53f","slug":"congress-workers-furious-over-the-poor-condition-of-the-bypass-raebareli-news-c-101-1-slp1006-142669-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बाईपास की बदहाली पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बाईपास की बदहाली पर भड़के कांग्रेसी
Sat, 11 Oct 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
लालगंज तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
लालगंज। कस्बे के बाईपास रोड ओवरब्रिज की खस्ताहाल सर्विस लेन को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी को सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बाईपास की सर्विस रोड वर्षों से बदहाल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। कई बार वाहन पलटने और लोगों के घायल होने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। जिला कोषाध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सर्विस लेन में बड़े गड्ढों के कारण छोटे वाहन तो निकल ही नहीं पाते।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पद्मधर सिंह, कमल सिंह चौहान, रोहित सोनी लाला व रौनक भदौरिया मौजूद रहे। एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।