{"_id":"68dae46a709ed679440cddc2","slug":"congress-workers-burnt-an-effigy-raebareli-news-c-101-1-rai1002-141992-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
Tue, 30 Sep 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बस स्टैंड के पास पुतला फूंका। घटना की जानकारी मिलती पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुतले को बुझाया। सदर कोतवाली प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं।
सोमवार को तिलक भवन में कांग्रेस की बैठक हुई, इसमें सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर रोष जताया गया। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि सांसद राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आ रही है। इस मामले में केंद्र सरकार दोषी है। भाजपा के खिलाफ जब से राहुल गांधी वोट चोर गद्दी छोड़ का मुद्दा उठा रहे हैं, सरकार घबरा गई है।
बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पहुंचे और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसी नारेबाजी करते रहे। सदर कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।