फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress district secretary dies from Corona, wife admitted

कांग्रेस के जिला सचिव की कोरोना से मौत, पत्नी भर्ती

Thu, 18 Jun 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Congress district secretary dies from Corona, wife admitted
रायबरेली। कांग्रेस के जिला सचिव और ऊंचाहार विधानसभा के सह प्रभारी की गुरुवार को तड़के कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई, दोपहर में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट भी आ गई। पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ के एल-3 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार नगर के मुस्तफाबाद के रहने वाले कांग्रेस के जिला सचिव को 16 जून को हालत बिगडने पर लखनऊ के वेदांता अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया गया था, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसी दिन उन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

17 जून को जिला मंत्री व उनकी पत्नी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद दोनों लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इससे पहले जिला मंत्री की एसजीपीजीआई में शुक्रवार को तड़के ही इलाज के दौरान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पत्नी को एसजीपीजीआई लखनऊ के अस्पताल में ही भर्ती करा दिया गया है। जिलामंत्री की मौत की खबर आते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई।
कांग्रेस के जिला सचिव पहले से ही लीवर, किडनी और शुगर की समस्या से ग्रसित थे। उनका इलाज भी काफी पहले से ही चल रहा था, लेकिन कोरोना से संक्रमित होने के बाद हालत और खराब हो गई।
पहले से ही समस्या होने के बाद भी कोरोना की जांच नहीं कराई गई। यदि पहले ही कोरोना की जांच कराई गई होती तो समय रहते जान बचाई जा सकती थी, लेकिन हालत नाजुक होने के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती होने के बाद कोरोना की जांच कराई गई, लेकिन तब तक हालत काफी नाजुक हो चुकी थी।
कांग्रेस के जिला सचिव पार्टी के एक जुझारू नेता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता व मिलनसार व्यक्ति थे। लॉकडाउन के दौरान वे गरीब व असहायों की मदद में दिनरात डटे रहे। पिछले हफ्ते तक उन्होंने पार्टी के रसोई कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।
युवाओं में उनकी विशेष पहचान थी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वाले लोगों का घर तांता रहा, लेकिन गुरुवार दोपहर बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव की खबर से नगर में सन्नाटा पसर गया। वे ऊंचाहार नगर पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके थे।

एसजीपीजीआई में भर्ती होने के बाद दंपती के सैंपल कोरोना जांच के लिए भरे गए थे। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पत्नी को एसजीपीजीआई लखनऊ के एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed