फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Concession in fares will be available through round trip package in trains

Raebareli News: ट्रेनों में राउंड ट्रिप पैकेज से मिलेगी किराये में रियायत

Mon, 11 Aug 2025 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Concession in fares will be available through round trip package in trains
रायबरेली। रेलवे ने राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम शुरू की है, जिसके तहत त्योहारी सीजन यानी अक्तूबर और नवंबर महीने में यात्रा करने पर किराये में 20 फीसदी तक रियायत का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आने और जाने का टिकट एकसाथ बुक कराना होगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए 14 अगस्त से बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई रेलवे की इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं त्योहारों के मौसम में बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने राउंड ट्रिप (आवागमन) टिकट बुकिंग पर विशेष किराया छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा एक अक्तूबर से 15 नवंबर तक उपलब्ध होगी। यदि यात्री एक ही समय में आने-जाने (राउंड ट्रिप) का टिकट बुक करते हैं तो उन्हें सामान्य किराए में 20 प्रतिशत छूट मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक यात्रा का टिकट पहले बुक करेंगे, फिर वापसी यात्रा का टिकट कनेक्टिंग जर्नी सुविधा का उपयोग करते हुए बुक किया जाएगा। यह सुविधा सभी प्रकार की मेल/एक्सप्रेस एवं विशेष ट्रेनों में स्लीपर, एसी 3-टियर, एसी चेयर कार, एसी 2-टियर, एवं प्रथम श्रेणी एसी में लागू रहेगी। आने-जाने का टिकट एक ही समय में और एक ही पीएनआर पर बुक करना जरूरी है। वापसी यात्रा की तिथि प्रस्थान की तिथि से अधिकतम 30 दिनों के भीतर होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed