{"_id":"58026cdc4f1c1b4a2c28f9c9","slug":"colourful-athletics-competition-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में शनिवार को 67वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग बालक में महेंद्र और बालिका नेहा ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि एसपी विनय यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कहा कि किसी राष्ट्र की समृद्धि वहां के खेल प्रगति से झलकती है। खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं होती है। मेहनत और लगन से किया गया प्रयास कभी विफल नहीं होता है।
डीआईओएस डॉ. विनय मोहन वन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ खेल में भी आगे आना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। सरकार की ओर से खिलाड़ियाें को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जीजीआईसी देवानंदपुर की छात्राआें ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं खिलाड़ियाें ने मार्च पास्ट किया। संयोजक जीआईसी प्रधानाचार्य आरपी श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।
800 मीटर दौड़ सीनियर बालक में महेंद्र पाल प्रथम, अभिषेक द्वितीय, अनुपम तृतीय, बालिका में नेहा प्रथम, कोमल द्वितीय, सावित्री तृतीय, जूनियर बालक में अतुल प्रथम, अमरेंद्र द्वितीय, अमित तृतीय, जबकि बालिका में आराधना प्रथम, शव्या द्वितीय, शिवानी तृतीय स्थान पर रही।
600 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक में ओम प्रकाश प्रथम, रीतेश द्वितीय, आनंद तृतीय, बालिका में ज्योत्सना प्रथम, शीला द्वितीय, रोशनी तृतीय स्थान पर रही। देर शाम तक गोला फेंक, चक्का फेंक आदि खेल भी हुए।
निर्णायक की भूमिका हरिश्चंद्र सिंह, मंगलचरण रावत, बृजेश तिवारी, जगजीवन लाल, यशवंत सिंह ने निभाई। इस मौके पर आशा सिंह, वकील अहमद, अंजू शरण, श्रीनिवास, दीप्ति, वीपी रावत, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।