फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cold storage emptied, now potatoes rate will increase

खाली हो गए कोल्ड स्टोरेज, अब ज्यादा भाव खाएगा आलू

Mon, 22 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cold storage emptied, now potatoes rate will  increase
रायबरेली। महंगाई से आम आदमी को राहत मिलती नहीं दिख रही है। अब सब्जियों का राजा कहे जाने वाले आलू के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। हाल ये है कि कोल्ड स्टोरेज में आलू की शत-प्रतिशत निकासी कर ली गई है। ऐसे में आगे आलू के दाम में अभी और बढ़ोतरी होने की गुंजाइश है। यदि ऐसा होता है तो गरीबों की थाली से आलू दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में वैसे तो 31 कोल्ड स्टोरेज हैं, लेकिन इस समय 27 कोल्ड स्टोरेज ही संचालित हैं। जिले के लोगों को सस्ते रेट पर आलू मिल सके, इसके लिए किसान शीतगृहों में आलू का भंडारण करते हैं। पिछले साल एक लाख 52 हजार मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया गया था। इधर, आलू के दाम 25 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। इस पर किसानों ने शीतगृहों में भंडारण किए गए आलू को निकालकर बेचना शुरू कर दिया। यही वजह है कि शीतगृहों से शत-प्रतिशत आलू की निकासी हो चुकी है। एक तरफ आलू महंगा हो रहा है तो दूसरी तरफ शीतगृहों से आलू की निकासी कर ली गई है। ऐसे में आलू का स्वाद चखने के लिए लोगों को और जेब खाली करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
कुल कोल्ड स्टोरेज 31
संचालित कोल्ड स्टोरेज 27
कोल्ड स्टोरेजों की भंडारण क्षमता 1.94 लाख मीट्रिक टन
कोल्ड स्टोरेजों में हुआ भंडारण 1.52 लाख मीट्रिक टन
भंडारण किए गए आलू की निकासी शत-प्रतिशत
पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आलू की रोपाई
जिले में लगभग आलू की फसल की रोपाई का कार्य हो गया है। जिला उद्यान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 20 नवंबर तक जिले में पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की फसल की रोपाई की गई है। जिले के सलोन तहसील क्षेत्र में आलू की रोपाई होने के साथ ही उत्पादन बेहतर होता है। यही वजह है कि सलोन को आलू उत्पादन के लिए मिनी फर्रुखाबाद कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई की मार से हम सब परेशान
इंदिरा नगर की रहने वाली सुनीता सिंह, सत्य नगर की रहने वाली रेखा वर्मा, मलिकमऊ मऊ कॉलोनी की सुशीला गुप्ता और प्रभुटाउन की रहने वाली प्रज्ञा कहती हैं कि आलू के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक सप्ताह में ही आलू के दाम 25 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। दुकानदार कहते हैं कि आलू अभी और महंगा होगा। महंगाई से वैसे भी हम लोग परेशान हैं। अब आलू के दाम में बढ़ोतरी होने से आलू की सब्जी खाना और महंगा हो गया है।

जिले के कोल्ड स्टोरेज में किए गए आलू भंडारण का शत-प्रतिशत निकासी का कार्य हो गया है। इस बार पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आलू की फसल की रोपाई की गई है। आलू के दाम जरूर महंगे हुए हैं, लेकिन जल्द बाहरी आने लगेगा। इससे लोगों को जल्द राहत मिल जाएगी। -केशवराम चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed