{"_id":"574de10c4f1c1b020910936a","slug":"citizens-protesting-in-the-front-of-sonia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया के सामने नागरिकों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया के सामने नागरिकों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को सोनिया के सामने प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार को डलमऊ में नागरिकों के गुस्से का सामना करना पड़ा। सैकड़ों लोगों ने हाथों में आईटीबीपी को हटाओ, डलमऊ को विनाश से बचाओ जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर अपनी आवाज उठाई।
इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तकरार भी हुई। सोनिया ने मामला दिखवाने का भरोसा देकर नागरिकों को शांत कराया। नगर पंचायत डलमऊ में नवनिर्मित भवन के उद्घाटन मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्र थे।
इनमें से कई लोगों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां ली हुई थीं। तख्तियों में बंद रास्ते खुलवाओ, ऐतिहासिक मेला बचाओ जैसे नारे लिखे थे। संदीप कुमार मिश्रा, मुन्नू मिश्रा, अमर, श्यामा देवी, संतोषा, श्यामकली आदि का कहना था कि डलमऊ के मेला क्षेत्र एवं बस्ती के अंदर आईटीबीपी के कैंप बने हैं, जिस कारण क्षेत्र की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।
विज्ञापन
साथ ही मेला क्षेत्र भी समाप्त हो रहा है। सैकड़ों साल से बनी आबादी को आईटीबीपी के लिए हटाया जा रहा है। सोनिया का कहीं नागरिक घेराव न कर लें, इस पर पुलिस उन्हें शांत कराने पहुंच गई।
इस दौरान पुलिस और नागरिकों के बीच तीखी तकरार तक हुई। जैसे ही सोनिया उद्घाटन करने के बाद बाहर निकलीं, नागरिकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सोनिया नागरिकों के बीच पहुंच गई और उनकी बात को गंभीरता से सुना।
नागरिकों ने सोनिया को ज्ञापन थमाया। इस पर उन्होंने मामला दिखवाने की बात कही। ऐसा न होने पर नागरिकों ने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।