फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Children who became Santa Claus distributed gifts, glee was seen everywhere

सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने बांटे उपहार, हर तरफ दिखी उल्लास

Fri, 24 Dec 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Children who became Santa Claus distributed gifts, glee was seen everywhere
रायबरेली। स्कूलों में शनिवार को क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या में जमकर धमाल हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों में खासा उत्साह दिखा और वे सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में नजर आए।
विज्ञापन

सेंटा क्लॉज के हाथों जब उपहार मिला तो बच्चे खुशी से उछल पड़े। विद्यालयों में खूब सजावट की गई। क्रिसमस ट्री भी सजाया गया। झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर केक काटा गया। जिंगल बेल, जिंगल बेल... के गीत गूंजे।
विज्ञापन

न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की गई। कक्षा पांच के रुद्रप्रताप सिंह सेंटा क्लाज की वेशभूषा में दिखे। कक्षा दो की नन्हीं छात्राएं परियों के रूप में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार दिए। संध्या अग्रवाल, सार्थक शुक्ला, भावना श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। राइजिंग चाइल्ड स्कूल में क्रिसमस की धूम रही। नन्हे-मुन्ने बच्चे सेंटा क्लॉज और आकर्षक वेशभूषा में दिखे और क्रिसमस के गीतों पर थिरके। राघव, अथर्व, वेदांश, समर्थ, अमायरा, निमांश, अन्वी, काशवी, अनिका, नमित, अनुराग, पार्थ ने सेंटा क्लॉज बनकर दूूसरे बच्चों को उपहार बांटे।
सिद्धार्थ ज्ञानोदय पब्लिक इंटर कॉलेज, बेलाखाला में क्रिसमस पर झांकी सजाई गई। कई बच्चे सेंटा क्लॉज की भूमिका में दिखे। सकल नारायण मेमोरियल पब्लिक स्कूल अटौरा में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को टॉफी, चॉकलेट, पेन आदि गिफ्ट बांटे। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला में सुंदर झाँकियां सजाई गईं।
गार्गी, श्रेया, स्वीकृति, उत्कर्ष, अलंकृता, प्रियंका, अनामिका, दीपशिखा, संजना, आयुषी आदि ने नृत्य व गीत प्रस्तुत किए। हेमकुंड पब्लिक स्कूल मुंशीगंज में क्रिसमस मनाया गया।

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंड्री कॉलेज एवं न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में झांकियां सजाई गईं। हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बाबू एलपीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मानव श्रृंखला के जरिए क्रिसमस ट्री बनाया। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल बगहा और निमिषा कान्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed