{"_id":"5740a8c94f1c1bcc64ac7222","slug":"children-in-krishna-and-radha-s-getup-raised-rock","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने कृष्ण व राधा बन मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने कृष्ण व राधा बन मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 21 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को अमर उजाला के फेस्टीवल में बच्चों ने मचाया धमाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग बिरंगी लाइटों में सराबोर एफजी कॉलेज का मैदान लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ लोगों में अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है। गरमागरम कचौरी और लड्डू हर किसी के लिए खास बन गए हैं।
लोगों के लिए सस्ती दरों पर सामग्री खरीदने का आज (रविवार) आखिरी मौका होगा। फेस्टिवल में शनिवार को बेबी शो और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। स्टेज पर उतरे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने तोतली जुबान से बोलकर सभी को अपनी ओर आकर्षित कर दिया।
बच्चों का पहले स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। वहीं फैंसी ड्रेस में कृष्ण तो किसी ने राधा बनकर लोगों को खूब लुभाया। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय पाल सिंह ने शनिवार को ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ‘अमर उजाला’ का यह प्रयास एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
एक ही स्थान पर हर सामग्री खरीदने का मौका मिल रहा है। ऐसी सुविधाएं पहली बार जिले में देखने को मिल रही है। ‘अमर उजाला’ लोगों के बीच अच्छी खबरें पहुंचाने के साथ-साथ जन सरोकार कार्य करके जनता के बीच अच्छी छाप छोड़ रहा है। उम्मीद करता हूं कि आगे भी ‘अमर उजाला’ की ओर से इस तरह के सराहनीय कार्य किए जाएंगे।
एफजी कॉलेज के मैदान में शुरू हुए ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में शनिवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। लेडीज कॉर्नर व शर्ट की स्टाल पर खूब भीड़ रही। चारों ओर लोगों की भीड़ और स्टॉलों पर मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी करने को लोगों का तांता लगा रहा।
इस दौरान बेबी शो और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजयपाल सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि स्वस्थ बच्चे ही देश के भावी कर्णधार है। माता-पिता अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।
बेबी शो और फैंसी ड्रेस में निर्णायक की भूमिका निभा रही शिखा ऐरण ने एक-एक करके नन्हे मुन्ने बच्चों की फिटनेस परखी। समृद्धि गुप्ता, आर्यन वर्मा ने अपने-अपने अंदाज में सभी को लुभाया। श्रीकृष्ण बनकर आए अरनव श्रीवास्तव ने तोतली आवाज को सुनकर सभी हंसी से लोटपोट हो गए।
इसी तरह राशिका श्रीवास्तव, अनन्या अग्रवाल, ऋषिक अग्रवाल, प्रसिद्धि आनंद, श्रेया आदि ने भी अपने-अपने फैंसी ड्रेसों पर सबको अपनी आकर्षित किया। इस दौरान उनके माता-पिता भी साथ रहे। प्रतियोगिता का संचालन तक्षशिला प्ले स्कूल के प्रबंधक सूरज शुक्ला ने किया। प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को घोषित किया जाएगा। इसी दिन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।