{"_id":"67f579031ee08c8f9e01f76f","slug":"child-dies-in-accident-cousin-and-grandmother-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-130632-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हादसे में बालक की मौत, मौसेरा भाई व नानी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हादसे में बालक की मौत, मौसेरा भाई व नानी घायल
Wed, 09 Apr 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। खीरों इलाके में लच्छी का पुरवा गांव के निकट मंगलवार दोपहर बिजली के खंभे से बाइक टकरा जाने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि नानी-नाती घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सरेनी थाना क्षेत्र के रघुराज सिंह का पुरवा के मजरे मलकेगांव निवासी सचिन (24) अपनी नानी के गांव खीरों थाना क्षेत्र के शीतलाबख्श खेड़ा के मजरे निहस्था आए थे। ननिहाल में रह रहे मौसेरे भाई सरेनी इलाके के सरायं बैरिहाखेड़ा निवासी जीत (10) को बुखार था। इस पर सचिन नानी के साथ मौसेरे भाई का इलाज कराने सेमरी स्थित एक अस्पताल गए थे।
इलाज कराकर मंगलवार दोपहर तीनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। लालगंज-उन्नाव मार्ग पर लच्छी का पुरवा गांव के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक को बचाने में संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक सड़क किनारे बने डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से जा टकराई और तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से तीनों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जीत को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। मृतक जीत अपनी नानी के यहां रहकर पढ़ाई करता था। वह कक्षा दो छात्र था।
परिवार में मां कांती, पिता रामसजीवन, छोटी बहन पल्लवी हैं। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। दिल्ली में रह रहे माता-पिता को हादसे की सूचना दी गई है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
पुलिया से टकराई बाइक, उन्नाव के किसान की मौत
सरेनी (रायबरेली)। सरेनी इलाके में सोमवार रात डूडी पुलिया से बाइक टकराने से एक किसान की मौत हो गई। उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के दुबेपुर निवासी बृजेश (48) किसी काम से सरेनी क्षेत्र आए थे। देर रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान डूडी पुलिया से अचानक बाइक टकरा गई। इससे उनकी मौत हो गई।
विवेचक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो बृजेश की मौत हो चुकी थी। बृजेश खेती करते थे। हादसे की जांच कराई जा रही है। जेब से मिले आधार कार्ड से शव की पहचान हुई।