पानी भरे टब में गिरी दुधमुंही बच्ची की जान गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना से परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। जानकारी के मुताबिक शहर के अमर नगर निवासी अमित तिवारी की बेटी आन्या (डेढ़) रात में पानी भरे टब में गिर गई। उस समय परिवारीजन घरेलू कार्य में व्यस्त थे।
कुछ देर बाद परिवारीजनों ने बेटी की खोजबीन शुरू की तो उसे टब में पड़ा देखा। आननफानन उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उस मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी कक्ष में मौजूद डॉ. एसपी दीक्षित के मुताबिक टब में गिरने के कारण बच्ची की मौत हुई है। कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि मामला दिखवाया जा रहा है।