फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Child deaths from flu, 10 admitted

बुखार से बच्चे की मौत, 10 भर्ती

Wed, 08 Feb 2017 11:13 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 08 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Child deaths from flu, 10 admitted
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मौसम में हुए एकबारगी बदलाव से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बुखार से बुधवार को छह साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 10 लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। डॉक्टरों का मानना है कि मौसम में अचानक हुए बदलाव की वजह से बुखार की चपेट में लोग आ रहे हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है। सलोन तहसील क्षेत्र के जबदहा गांव निवासी दीपक (6) को बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिसकी बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके शहर के किला बाजार की रहने वाली निशा (4), राना नगर के अनुज तिवारी (19), राही के संतोष (18), मुंशीगंज के असलम (14), तस्लीम (17), गुरुबख्शगंज के विजय (24), सविता (15) और बछरावां की जनक दुलारी (35), सर्वेश (23) और गंगागंज के राहुल (8) का बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में इलाज कराया गया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीरबल का कहना है कि मौसम में बदलाव की वजह से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में भी बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ी है। लोग शाम को घर से निकलने पर गर्म कपड़े जरूर पहनें। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि अस्पताल आने वाले रोगियों का बेहतर इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed