फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chief Justice laid the foundation of a new court building

चीफ जस्टिस ने नए न्यायालय भवन की रखी बुनियाद

Fri, 13 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 13 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chief Justice laid the foundation of a new court building
रायबरेली में दीवानी कचहरी परिसर में 18 कक्षीय नए न्यायालय भवन का भूमि पूजन करते इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीबी भोसले व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस डीबी भोसले ने शुक्रवार को दीवानी कचहरी परिसर में 18 कक्षीय नए न्यायालय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने भूमि पूजन करते हुए नींव की ईंट रख कर रिमोट से शिलापट का अनावरण भी किया। इस दौरान उनके साथ जिले के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस ऋतुराज अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दीवानी कचहरी पहुंचने पर चीफ जस्टिस, प्रशासनिक न्यायाधीश का जिला जज वीके श्रीवास्तव ने स्वागत किया। इसके बाद चीफ जस्टिस प्रशासनिक न्यायाधीश के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां पर गायत्री परिवार के मनोरम शुक्ला, बीबी सिंह, आरसी श्रीवास्तव, श्रीनारायण, भाग्य देव तिवारी व बृजपाल ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस ने पूजा के बाद नींव पर ईंट रखी। वहीं रिमोट दबाकर शिलापट का अनावरण भी किया। हालांकि चीफ जस्टिस ने कोई संबोधन नहीं किया। इस मौके पर अपर जिला जज मुहम्मद हुसैन व आशीष गर्ग समेत सभी न्यायिक अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष मो. इलियास, सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर वाजपेयी, महामंत्री लाल आशा किरन प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी समेत काफी संख्या में अधिवक्ता व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2019 में पूरा होगा निर्माण
नए 18 कक्षीय न्यायालय भवन के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को सौंपी गई है। मार्च 2019 तक पूरे होने वाले निर्माण में करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। न्यायालय भवन के बेसमेंट  व भूतल पर पार्किंग होगी। वहीं प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल पर छह-छह न्यायालय कक्ष बनेंगे। चतुर्थ और पंचम तल पर कार्यालय बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed