फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CHC Bachhr?w?n explored the CBI documents

बछरावां सीएचसी में सीबीआई ने खंगाले दस्तावेज

Fri, 15 Jan 2016 12:25 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
CHC Bachhr?w?n explored the CBI documents
बछरावां एनआरएचएम घोटाले की जांच करने वाले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने गुरुवार को बछरावां सीएचसी पहुंचकर दस्तावेज खंगाले। लाभार्थियों के बयान दर्ज कर उनके पूछताछ की।
विज्ञापन


सीबीआई इंस्पेक्टर सबीना खातून सिद्दीकी की अध्यक्षता की टीम ने बछरावां सीएचसी में वर्ष 2007 से वर्ष 2011 तक एनआरएचएम से कराए गए कार्यों व भुगतान से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला।
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों व आशा बहुओं से शासन द्वारा मिलने वाली सहयोग राशि के बारे में पूछा। लाभार्थी रघुराई, सुनीता, सावित्री से मिलने वाली चेकों के बारे में पूछा कि, चेक देने के नाम पर रुपये तो नहीं लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि किसी ने मुंह नहीं खोला। जांच के दौरान कस्बे के चूड़ी मंडी निवासी परवीन जहां पत्नी मो. तवरेज ने बताया कि उसका प्रसव एक साल पहले हुआ था, लेकिन जननी सुरक्षा योजना की चेक अभी तक नहीं मिला।


नसबंदी से जुड़े लाभार्थियों के बयान लिए और उनसे पूछा धनराशि मिली कि नहीं। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने सीबी आई टीम को पूरे अभिलेखों का निरीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed