फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chaos at the Aadhaar centre; hours-long wait due to server outage

Raebareli News: आधार शिविर में अव्यवस्था, सर्वर ठप रहने से घंटों करना पड़ा इंतजार

Wed, 05 Aug 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 05 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chaos at the Aadhaar centre; hours-long wait due to server outage
भोजपुर कस्बा स्थित डाक घर में लगे आधार कार्ड शिविर में सर्वर आने का इंतजार करते बच्चे व अन्य। 
रायबरेली। ग्रामीणों की सुविधा के लिए भोजपुर कस्बे के उप डाकघर में आयोजित आधार कार्ड शिविर पहले ही दिन अव्यवस्थाओं से घिरा रहा। सर्वर ठप रहने के कारण दोपहर एक बजे तक आधार संबंधी कार्य शुरू नहीं हो सका। शिविर स्थल पर लोगों के बैठने और पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। दिनभर में केवल 10 लोगों के आधार अपडेट और मोबाइल नंबर लिंक किए जा सके।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह से ही लोग आधार संबंधी कार्य कराने के लिए शिविर पहुंचे, लेकिन सर्वर न चलने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। डाक विभाग के कर्मचारी सार्थक शर्मा ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण काम प्रभावित हुआ। दोपहर एक बजे सर्वर चालू होने के बाद कार्य शुरू किया गया। सबसे पहले कृष्ण कुमार और उसके बाद किरन देवी ने आधार में मोबाइल नंबर लिंक कराया। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों ने भी आधार अपडेट कराया।
विज्ञापन



ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, महेश त्रिवेदी और रामकेवल विश्वकर्मा ने बताया कि शिविर में बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। एक ही बेंच होने के कारण महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग लंबे समय तक खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पेयजल की व्यवस्था भी नहीं थी। उनका कहना था कि पर्याप्त प्रचार-प्रसार न होने से कई लोगों को शिविर की जानकारी भी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डाक अधिदर्शक दिलीप यादव से अव्यवस्थाओं के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने लोगों से ही व्यवस्था कराने की बात कही। वहीं डाक सहायक सचिन जायसवाल ने बताया कि बारिश और सर्वर संबंधी समस्या के कारण दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि शिविर में रही कमियों को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed