फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Challan of five people in section 151

पांच लोगों की धारा 151 में किया चालान

Sat, 09 Nov 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Challan of five people in section 151
रायबरेली। अयोध्या फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके धारा 151 में चालान कर दिया। बछरावां पुलिस की ओर से तीन, सदर कोतवाली और हरचंदपुर पुलिस की ओर से एक-एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अयोध्या फैसले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही थी। सीओ महराजगंज विनीत सिंह, बछरावां थानेदार पंकज तिवारी ने निगरानी के दौरान पाया कि सोशल मीडिया पर शुभम चतुर्वेदी, आकाश अवस्थी, प्रशांत वाजपेयी ने भड़काऊ पोस्ट कर दी। इससे माहौल खराब हो सकता था।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया और केस दर्ज करके धारा 151 में चालान कर दिया। इसी तरह सदर कोतवाल अतुल सिंह ने मो. हासिम के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट करने पर कार्रवाई की। हरचंदपुर थानेदार राजकुमार सिंह ने बताया कि डिडौली निवासी अजीत सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी स्वप्निल ममगाई का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी तरह की पोस्ट न की जाए, जिससे माहौल खराब हो। यदि ऐसा करता कोई मिलेगा तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed