{"_id":"70244183292508c9ff49f0e344552923","slug":"central-team-visit-to-government-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय टीम ने लिया स्कूलों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय टीम ने लिया स्कूलों का जायजा
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय और परिषदीय स्कूलों की शिक्षा, सफाई और प्रसाधन कक्षों की गुणवत्ता को जांचने के लिए केंद्रीय टीम यहां पहुंच गई है। शहरी विकास मंत्रालय के निदेशक शैलेंद्र विक्रम की टीम ने गुरुवार को जीआईसी और प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया।
कहीं एमडीएम ठप पाया गया तो कहीं प्रसाधन कक्ष गंदे मिले। स्कूलों में पुराने प्रसाधन कक्षों की दशा बेहद खराब मिली। इस पर उन्होंने उनकी मरम्मत के आदेश दिए।
टीम ने जीआईसी स्कूल हलोर व जीजीआईसी महराजगंज का निरीक्षण किया। यहां एमडीएम ठप मिला। परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। पुराने प्रसाधन कक्ष गंदे मिले। इनको साफ कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
जीजीआईसी देवानंदपुर में एमडीएम नहीं बना मिला। प्रसाधन कक्ष गंदे मिले। इन पर नाराजगी जताई। जीआईसी व जीजीआईसी रायबरेली में नए कक्ष तो ठीक मिले, पर पुराने प्रसाधन कक्षों की दशा खराब थी।
निदेशक ने इनके मरम्मत के आदेश दिए। टीम ने शहर में प्राथमिक स्कूल रायपुर का निरीक्षण किया। यहां प्रसाधन कक्ष ठीक पाया गया। परिसर को और साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्कूल हरचंदपुर में भी गंदगी मिली।
इसके अलावा अटौरा और सेमरी के राजकीय स्कूलों का निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम जिले में 11 जुलाई तक रुकेगी। सभी ब्लॉकों के स्कूलों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के समय डीआईओएस विनय मोहन मौजूद रहे।