{"_id":"5de01cba8ebc3e54b200477f","slug":"cdpo-of-five-blocks-severely-reprimanded-for-poor-progress-raibaraily-news-lko494821190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब प्रगति पर पांच ब्लॉकों के सीडीपीओ को कड़ी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब प्रगति पर पांच ब्लॉकों के सीडीपीओ को कड़ी फटकार
विज्ञापन
रायबरेली। जिला पोषण मिशन समिति की बैठक गुरुवार को बचत भवन में हुई। सीडीओ राकेश कुमार ने महराजगंज, शिवगढ़, सलोन, छतोह व सरेनी ब्लॉकों की प्रगति सबसे खराब मिलने पर संबंधित सीडीपीपीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिन में प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों की होने वाली खुली बैठकों में भाग लेकर कायाकल्प योजना के तहत जो कार्य कराए जाने हैं उन्होंने भी पूरा कराएं।
सीडीओ ने कहा कि सरकार के पोषण मिशन के कार्यक्रम गोद भराई, अन्नप्ररासन, सुपोषण स्वास्थ्य मेला, बचपन दिवस, ममता दिवस, लाडली दिवस आदि को समय-समय पर मनाकर लोगों को जागरूक किया जाए। बीएचएनडी शत-प्रतिशत हो। उन्होंने कहा कि मिशन की गतिविधियों को आंकड़ों से न आका जाए, बल्कि जमीनी स्तर पर भी काम दिखना चाहिए।
जिन अधिकारियों ने गांव गोद लिए है वे गांव में नियमित भ्रमण करके कुपोषित बच्चों को सेहतमंद बनाने का काम पूरा कराएं। किशोरी बालिकाओं की जांच कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी, सीडीपीओ हरचंदपुर शरद कुमार आदि मौजूद रहे।