फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   'Caution in the use of medicinal chemistry'

‘औषधीय रसायन के प्रयोग में बरतें सावधानी’

Sat, 19 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 19 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
'Caution in the use of medicinal chemistry'
राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर) के आठवें सेमिनार में शनिवार को उपस्थित छात्र-छत्राएं। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर) का आठवां नाइपर सीएसआईआर-सीडीआरआई सिम्पोजियम सेमिनार के दूसरे दिन शोधकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वाराणसी हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. विनोद तिवारी ने औषधीय रसायन में उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दवाओं में औषधीय रसायन का प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। लखनऊ के डॉ. भूपेंद्र तिवारी ने शोध से दिखाया कि किस तरह से कार्बन, कार्बन ब्रांड को तोड़कर चिरल मेडिसिनिरी इम्पोटेंट कम्पाउंड बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


डॉ. दिपांकर कोले ने अपने शोध परिणामों को प्रस्तुत किया। द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष ठाकुर ने कैरल कैटलिस्ट एक्टिवेशन एनर्जी पर कोई भी रसायन कैसे निर्भर करता है प्रश्न किया। जवाब में डॉ. भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि उत्प्रेरक एक्टिव एनर्जी पर निर्भर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिम्पोजियम के पांचवें सेशन के दौरान वर्तमान समय में जिन दवाई पर अनुसंधान चल रहा है, उस विषय पर प्रकाश डाला गया। भोपाल से आए प्रो एनके जैन ने अपने व्याख्यान में कंट्रोल्ड और नोवल औषधीय डिलिवरी सिस्टम रिटरोस्पेक्ट और प्रास्पेक्ट्रस के बारे में विस्तार से बताया।

इसके अलावा राजेश अग्रवाल, वाराणसी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. बी. मिश्र ने विभिन्न औषधीयों के बारे में बताया। अंतिम सेशन में डॉ. रजनीश कुमार चतुर्वेदी अनुसंधान के संबंध में बताया कि किस प्रकार वैज्ञानिक सबसे पहले चूहे को विशेष बनाकर अनुसंधान करते हैं।

वाराणसी हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. ज्ञान प्रकाश मोदी, डॉ. दमनप्रीत सिंह ने अपना वैज्ञानिक व्याख्यान दिए। इस मौके पर डॉ. एसके रथ, डॉ. रितु त्रिवेदी, डॉ. पीआर मिश्र, डॉ. केएन तिवारी आदि मौजूद रहे।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाइपर के छात्र-छात्राओं ने डांस, गीत आदि प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया। वहीं नाइपर परियोजना निदेशक डॉ. पीके शुक्ल ने पोस्टर प्रजेंटेशन विजेता अनिका सूद और उपविजेता भलाला कृपाल प्रभुभाई को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सिम्पोजियम कमेटी सचिव डॉ. अनुज गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed