फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case

प्रधानाचार्य समेत 67 के खिलाफ केस, चार गिरफ्तार

Thu, 30 Apr 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Case
10-रायबरेली में गुरुवार को भदोखर थाना परिसर में बवाल करने के मामले में पकड़े गए आरोपियों के साथ पुल - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने को लेकर हुए बवाल के मामले में भदोखर पुलिस ने कर्मयोगी डिग्री कॉलेज मुलिहामऊ के प्रधानाचार्य समेत 67 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस ग्राम विकास अधिकारी रणवीर सिंह की तहरीर पर लिखा गया है। इसमें 17 नामजद, जबकि 50 अज्ञात लोग शामिल हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थानेदार राम आशीष उपाध्याय ने टीम के साथ छापामारी करके बवाल करने में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापे मार रही है।
विज्ञापन

रायबरेली-परशदेपुर राजमार्ग पर कर्मयोगी डिग्री कॉलेज मुलिहामऊ है। बुधवार को डिग्री कॉलेज को क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने का कैथन का पुरवा गांव के ग्रामीणों ने विरोध कर दिया था। ग्रामीणों ने न सिर्फ ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल के साथ गालीगलौज करते हुए हाथापाई की थी, बल्कि सूूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव भी किया था। पुलिस ने लाठी भांजकर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ करके मामला शांत कराया था। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने मामले में सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी रणवीर सिंह की तहरीर पर कर्मयोगी डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शुक्ला समेत 17 लोगों को नामजद, जबकि 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि केस लिखने के बाद छापामारी करके बवाल में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कैथन का पुरवा गांव के रहने वाले अशोक कुमार उर्फ छन्नीलाल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अंकित उर्फ मोनू श्रीवास्तव, राम राकेश को पकड़कर जेल भेजा गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया कि कर्मयोगी डिग्री कॉलेज मुलिहामऊ में बवाल करने के मामले में केस दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। आम जनता से अपील है कि वे कोरोना की लड़ाई में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने वाले राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों का सम्मान करें। साथ ही उनके कार्य में मदद भी करें। भदोखर क्षेत्र में हुए बवाल के मामले में कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। बवाल में शामिल आरोपियों पर एनएसए और गैंगेस्टर की भी कार्रवाई के लिए विचार किया जा रहा है। लोग ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे कानून व्यवस्था खराब हो। कानून व्यवस्था खराब करने वालों से सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed