फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   case open

हत्या के एक मामले का कुबूलनामा : पहले लाठी-डंडे से पीटा, फिर कोटेदार के भाई को मारी थी गोली

Fri, 21 May 2021 08:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
case open
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में कोटेदार के भाई की हत्या में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पहले कोटेदार के भाई की लाठी-डंडे से पिटाई की। उसके बाद तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय ने बताया कि सोमवार रात कटोरवा मजरे फूला गांव निवासी लल्लन सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह निमंत्रण से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया था और हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। एसओ ने बताया कि हत्या में शामिल नरेंद्र सिंह उर्फ पिंकू सिंह, रोहित सिंह उर्फ दरोगा सिंह, सुभाष सिंह उर्फ अंकुर सिंह, अमरेश बहादुर उर्फ सज्जन सिंह, अमृतलाल को गिरफ्तार किया गया है।
एसओ ने बताया कि इन पांचों आरोपियों को शुक्रवार सुबह भदमर नहर पुल के पास से दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हम लोग एकराय होकर लल्लन सिंह पर लाठी-डंडे व सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया।
इसके बाद नरेंद्र सिंह ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल के पास एक अर्द्धनिर्मित मकान में गड्ढे से तीन लाठी-डंडे व एक लोहे की सरिया बरामद की है।

नरेंद्र सिंह के पास से तमंचा व एक जिंदा कारतूस मिला है। एसओ ने बताया कि दो अन्य आरोपी मानसिंह व रवींद्र सिंह फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed