फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case of murder on three people

प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष समेत तीन पर षडय़ंत्र रचकर हत्या का केस

Sat, 13 Jun 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Case of murder on three people
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के हरदीटीकर गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ षड़यंत्र रचकर हत्या करने का केस दर्ज कराया गया है। मृतका के भाई का आरोप है कि अवैध संबंधों के कारण उसकी बहन की उसके पति ने हत्या कर दी और गांव के प्रधान के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है। हालांकि आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के हरदीटीकर गांव में 7 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में रेखा सिंह की मौत हो गई थी। मामले में मृतका के भाई व प्रयागराज जिले के वर्गी सोरावं निवासी आनंद प्रताप सिंह ने जगतपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके जीजा दीपक कुमार ने एक महिला से अवैध संबंधों के चलते उसकी बहन को षड़यंत्र रचकर मार डाला है। आरोप लगाया कि उसके आने से पहले ही गांव के प्रधान अमरेश सिंह के सहयोग से बहन के शव का अंतिम संस्कार भी करवा दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व हरदीटीकर प्रधान अमरेश सिंह, मृतका के पति दीपक कुमार और उसकी प्रेमिका रोमा गुप्ता के खिलाफ कूट रचित तरीके से हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जगतपुर कोतवाल हरिशंकर प्रजापति ने बताया है कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मृतका के पति दीपक कुमार, प्रधान अमरेश सिंह निवासी हरदीटीकर तथा रोमा गुप्ता निवासी हरदासपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed