{"_id":"67cf3b372bc63fe40a0cc932","slug":"case-filed-in-case-of-stopping-a-girl-student-on-the-road-and-misbehaving-with-her-raebareli-news-c-101-1-rai1002-129056-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: छात्रा को सरेराह रोककर अभद्रता के मामले में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: छात्रा को सरेराह रोककर अभद्रता के मामले में केस
Tue, 11 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा के साथ बीती चार मार्च को दूसरे समुदाय के युवकों ने रास्ते में रोककर अश्लील हरकत की थी। छात्रा के विरोध पर युवकों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद तथा दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। बीती चार मार्च को रास्ते में रनापुर पहरौली निवासी तौहीद खां उर्फ जानू ने अपने दो साथियों के साथ अश्लील हरकत की थी। बेटी के विरोध करने पर तीनों लोगों ने उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके फोटो भी खींच लिए।
बताया कि तौहीद उनकी बड़ी बेटी की आत्महत्या करने के मामले में 15 जुलाई 2024 को जेल भेजा गया था। इस समय तौहीद जमानत पर जेल से बाहर है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक नामजद सहित तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी ।