फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Car rider injured in collision with DCM

Raebareli News: डीसीएम की टक्कर से कार सवार घायल

Mon, 08 Jun 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 08 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Car rider injured in collision with DCM
बछरावां थाना क्षेत्र के समोधा चौराहा के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
बछरावां। चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास मार्ग पर समोधा गांव के पास रविवार शाम को तेज रफ्तार डीसीएम सामने से आ रही कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


लखनऊ निवासी सारस्वत प्रताप सिंह बछरावां से लखनऊ जा रहे थे। सामने से आ रहे डीसीएम की कार से टक्कर हो गई। इसके बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पिकअप से जा भिड़ा। इससे पिकअप पलट गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत मौके से भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान एक साइकिल सवार राधेलाल बच गए। उनकी साइकिल डीसीएम के पहियों के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने डीसीएम का पीछा कर उसे करीब 500 मीटर दूर घेरकर पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उन्नाव निवासी डीसीएम चालक अखिलेश कुमार को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंचार्ज थाना प्रभारी जनमेजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed