{"_id":"5f986d968ebc3e9bec4828db","slug":"car-enters-tractor-child-dies-mother-and-sister-five-injured-raibaraily-news-lko5473394172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ट्रैक्टर में घुसी, बालक की मौत, मां-बहन समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ट्रैक्टर में घुसी, बालक की मौत, मां-बहन समेत पांच घायल
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात देदौर गांव के पास एक कार ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बालक की मौत हो गई, जबकि मां-बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सोनियानगर निवासी मंगल प्रसाद की पत्नी गीता अपनी तीन बेटियाें पारुल, मानसी व खूबी और बेटे मानस तथा इंद्रानगर निवासी अपने देवर जितेंद्र और उसकी पत्नी अल्का के साथ अपनी कार से गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव अपनी ननंद के यहां मुंडन कार्यक्रम में आईं थीं।
मुंडन संस्कार संपन्न होने के बाद देर रात सभी लोग कार से अपने घर सोनियानगर आ रहे थे। देदौर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर में पीछे घुस गई। इससे कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल मानस (11) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गीता, पारुल, मानसी, जीतेंद्र और अल्का को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।